South Africa National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 13th Match Winner Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 13वां मुकाबला आज यानी 11 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने पहले मैच में कनाडा को हराया है, जबकि अफगानिस्तान की टीम को अपने पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. दोनों ही टीमों के लिए मुकाबला बेहद अहम है और इसीलिए दोनों खेमों से जीत के दावे और मनोवैज्ञानिक लड़ाई शुरु हो गई है. इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहें हैं. जबकि,अफगानिस्तान की कमान राशिद खान (Rashid Khan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Ind vs Pak T20 WC 2026: ICC की चेतावनी के बाद पाकिस्तान का U-टर्न, भारत के साथ अब मैच खेलने को हुआ राजी; 15 फरवरी को होगा दोनों देशों के बीच मुकाबला
इस रोमांचक मुकाबले के लिए दोनो ही टीमें तैयार खड़ी हैं. यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 217 रन है, इसलिए फैंस को एक हाई-स्कोरिंग मैच के लिए तैयार रहना चाहिए. एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक जैसे प्रमुख खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं, जबकि अफगानिस्तान की टीम अजमतुल्लाह ओमरजई के ऑल-राउंड प्रदर्शन पर बहुत निर्भर करेगी.
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने कनाडा के खिलाफ 32 गेंदों पर 59 रन बनाए थे. एडेन मार्करम एक बार फिर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे. तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने उस मैच में 31 रन देकर 4 विकेट लिए थे. अफगानिस्तान के गुलबदीन नाइब ने अपने पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 35 गेंदों में 63 रन बनाए थे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुलबदीन नाइब अपने अगले मैच में कमाल करना चाहेंगे.
दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (SA vs AFG T20I Head To Head Record)
दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं. इन दोनों ही टीमों ने अब तक कुल तीन ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें प्रोटियाज टीम ने अफगानिस्तान को कोई उलटफेर का मौका नहीं दिया है और तीनों ही मैच में जीत का झंड़ा बुलंद किया है. वहीं अफगानिस्तान को दक्षिण अफ्रीका से पहली जीत का इंतजार है.
ये टीम मार सकती हैं बाजी (SA vs AFG Match Winner Prediction)
बता दें कि इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर दक्षिण अफ्रीका की टीम की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. दक्षिण अफ्रीका की टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का 13वां मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.
दक्षिण अफ्रीका की जीत की संभावना: 60%
अफगानिस्तान की जीत की संभावना: 40%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SA vs AFG 13th Match Playing Prediction)
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, और लुंगी एनगिडी.
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी, और फजलहक फारूकी.
नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY