23 अक्टूबर को T20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच मैच खेला जाने वाला है लेकिन उससे पहले सुनील गावस्कर और बाबर आजम के बीच मुलाकात का वीडियो PCB ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया. इसमें पाकिस्तान टीम के कोच सकलैन मुश्ताक और बल्लेबाजी कोच मोहम्मद यूसुफ भी दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि बाबर और गावस्कर की मुलाकात एक प्राइवेट पार्टी के दौरान हुई थी. इस बीच, पूर्व भारतीय कप्तान ने बाबर को एक टोपी गिफ्ट में की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.
ट्वीट देखें:
Babar Azam 🇵🇰 meets Sunil Gavaskar 🇮🇳
❤️ 🏏 ❤️#T20WorldCup | #WeHaveWeWill pic.twitter.com/aYaB8lu6TJ
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 17, 2022













QuickLY