China Open 2019: साइना नेहवाल पहले दौर में हारी

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल बुधवार को यहां चीन ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के महिला एकल के पहले दौर में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान के खिलाफ हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गईं. दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना की थाईलैंड की खिलाड़ी के खिलाफ यह लगातार दूसरी हार है. चोटों से उबरने के बाद वापसी कर रही 29 साल की साइना फार्म हासिल करने के लिए जूझ रही हैं.

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल (Photo Credits: IANS)

चांग्झू : भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल (Saina Nehwal) बुधवार को यहां चीन ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के महिला एकल के पहले दौर में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान (Busanan Ongbamrungphan) के खिलाफ हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गईं. लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय खिलाड़ी को दुनिया की 19वें नंबर की खिलाड़ी बुसानन के खिलाफ 45 मिनट तक चले मुकाबले में 10-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा.

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना की थाईलैंड की खिलाड़ी के खिलाफ यह लगातार दूसरी हार है.

चोटों से उबरने के बाद वापसी कर रही 29 साल की साइना फार्म हासिल करने के लिए जूझ रही हैं. भारतीय खिलाड़ी ने सत्र की शुरुआत इंडोनेशिया ओपन में जीत के साथ की लेकिन इसके बाद वह बाकी सत्र में बीडब्ल्यूएफ सर्किट पर किसी प्रतियोगिता के फाइनल में जगह नहीं बना सकी.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड