एशियाई खेल: दूसरे सिल्वर मेडल के बाद दुती चंद को मिलेगा दोगुना ईनाम, 3 करोड़ के अलावा ओलंपिक तक सरकार उठाएगी खर्च

भारत की महिला धावक दुती चंद ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 11वें दिन बुधवार को 200 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीता.

दुती चंद और नवीन पटनायक (Photo Credit-ANI Twitter)

जकार्ता. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एशियाई खेलों में सिल्वर पदक जीतने वाली धाविका दुती चंद को 1.5 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है. भारत की महिला धावक दुती चंद ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 11वें दिन बुधवार को 200 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीता. दुती ने फाइनल में 23.20 सेकेंड का समय निकालते हुए दूसरा स्थान हासिल किया. इन खेलों में दुती का यह दूसरा रजत पदक है। इससे पहले उन्होंने 100 मीटर स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया था.

दुती ने इंडोनेशिया के जकार्ता में महिलाओं की 100 मीटर स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया. दुती ने 100 मीटर की रेस में 11.32 सेकेंड का समय निकाला था. यह भी पढ़े-एशियाई खेल 2018: सिल्वर मेडल जीत के बाद बोली दुती चंद, कहा- मेरा मेडल भारत को समर्पित

बहरीन की इडीडोंग ओडियोंग ने 22.96 सेकेंड में रेस पूरी की और पहले पायदान पर रहते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया. चीन की योंगली वेई ने कांस्य पदक जीता. उन्होंने 23.27 सेकेंड का समय निकालते हुए पदक अपने नाम किया.

गौरतलब है कि 100 मीटर में जीत के बाद दुती को ओडिशा के मुख्यमंत्री ने बधाई दी थी. साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा बयान जारी कर कहा था कि, 'यह गर्व की बात है कि ओडिशा की खिलाड़ी ने 20 साल बाद देश का नाम रोशन किया है. 1998 के एशियाई खेलों में ओडिशा की रचिता पांडा मिस्त्री ने कांस्य पदक जीता था.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी