एशियाई खेल: भारत के लिए हिना सिद्धू ने ब्रॉन्ज मेडल पर साधा निशाना, मनु ने फिर किया निराश

हीना ने 219.2 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया. वहीं मनु 176.2 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं.

हीना सिद्धू (Photo Credits: Flickr)

जकार्ता. भारत के लिए एशियाई खेलों का छठा दिन निशानेबाजी में एक और पदक लेकर आया. देश की वरिष्ठ महिला निशानेबाज हीना सिद्धू 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का कांस्य जीतने में सफल रहीं. हालांकि युवा निशानेबाज मनु भाकेर ने एक बार फिर निराश किया. एक और युवा निशानेबाज अनीश भानवाल 10 मीटर रेपिड फायर पिस्टल क्वालीफिकेशन-1 में तीसरे स्थान पर रहकर दूसरे क्वलीफिकेशन में जगह बनाने में सफल रहे. वहीं, 300 मीटर स्टैंडर्ड राइफल स्पर्धा में हरिंदर सिंह और अमित कुमार को फाइनल में असफलता मिली.

हीना ने 219.2 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया. वहीं मनु 176.2 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं. एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में हीना का यह पहला कांस्य पदक है. उन्होंने इससे पहले 2010 में टीम स्पर्धा में रजत और 2014 में 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था. यह भी पढ़े-एशियाई खेल: इस शख्स की गलती के कारण गोल्ड से चूकी भारतीय महिला कबड्डी टीम, TV रिप्ले ने बयां की सच्चाई

इस स्पर्धा के फाइनल में स्टेज-1 के बाद मनु 106.7 अंकों के साथ पांचवें और हीना 106.5 अंकों के साथ सातवें स्थान पर थीं.

ऐसे में दो-दो निशानों के बाद खिलाड़ियों का एलिमिनेशन स्तर शुरू हुआ. 12 निशानों के बाद हीना 117.1 अंकों के साथ चौथे स्थान पर आ गईं और मनु 116.3 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गईं.

मनु ने दो और निशाने लगाने के बाद 147.0 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं और हीना ने अच्छा प्रदर्शन कर 148.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया. यह भी पढ़े-एशियाई खेल 2018: गोल्ड से चूकी भारतीय महिला कबड्डी टीम, जीता सिल्वर मेडल

भारतीय किशोर निशानेबाज मनु 18 निशानों के बाद पांचवें स्थान पर रहकर स्पर्धा से बाहर हो गईं. हीना ने 178.3 अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया और वह अब भी पदक की दौड़ में शामिल थीं.

राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता हीना ने 20 निशानों के बाद 198.8 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया. हालांकि, वह इससे आगे नहीं बढ़ पाईं और 22 निशानों के बाद तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक के साथ स्पर्धा से बाहर हो गईं.

15 साल के अनीश भानवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 293 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया. क्वालिफिकेशन-2 रविवार को होंगे. अनीश के अलावा एक अन्य भारतीय निशानेबाज शिवम शुक्ला 289 अंकों के साथ 11वें नंबर पर रहे.

हरिंदर ने कुल 560 अंक हासिल किए. वह कांस्य पदक हासिल करने से केवल तीन अंकों के चूक गए. अमित ने कुल 559 अंक हासिल किए। वह हरिंदर से एक अंक पीछे रहे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड