एशियाई खेल 2018: चित्रा उन्नीकृष्णन ने महिलाओं की 1500 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल

दूसरी तरफ गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता अनुभवी चक्का फेंक एथलीट सीमा पुनिया ने कांस्य पदक जीत लिया. फाइनल में तीसरे प्रयास में 62.26 मीटर चक्का (डिस्कस) फेंक कर तीसरा स्थान हासिल किया.

चित्रा उन्नीकृष्णन (Photo Credit: Twitter/@sportsmatik)

जकार्ता. भारत की महिला धावक चित्रा उन्नीकृष्णनन ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन गुरुवार को 1500 मीटर स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया है. चित्रा ने चार मिनट 12.56 सेकेंड का समय निकाल कर तीसरा स्थान हासिल किया. स्पर्धा का स्वर्ण और रजत दोनों बहरीन के नाम गए. कालक्दिान बेफकाडु ने चार मिनट 07.88 सेकेंड का समय निकाल पहला स्थान हासिल किया तो वहीं तिगिस्त बेले ने चार मिनट 09.12 सेकेंड का समय निकाल दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया.

दूसरी तरफ गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता अनुभवी चक्का फेंक एथलीट सीमा पुनिया ने कांस्य पदक जीत लिया. फाइनल में तीसरे प्रयास में 62.26 मीटर चक्का (डिस्कस) फेंक कर तीसरा स्थान हासिल किया. यह भी पढ़े-एशियाई खेल 2018: पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में हारा भारत, मलेशिया ने दी मात

सीमा ने अपने पहले प्रयास में 58.51 मीटर चक्का फेंका. दूसरा प्रयास फाउल रहा. चौथे प्रयास में 61.28 मीटर, जबकि पांचवां प्रयास फाउल रहा और छठे प्रयास में 61.18 मीटर चक्का फेंका. यह भी पढ़े-एशियाई खेल: दूसरे सिल्वर मेडल के बाद दुती चंद को मिलेगा दोगुना ईनाम, 3 करोड़ के अलावा ओलंपिक तक सरकार उठाएगी खर्च

इसके साथ ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम को गुरुवार को 18वें एशियाई खेलों में पेनाल्टी शूटआउट तक गए सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशिया के खिलाफ 6-7 से हार का सामना करना पड़ा. भारत को अब कांस्य पदक के लिए शनिवार को मैच खेलना पड़ेगा.

इस हार के साथ ही भारत का टोक्यो में 2020 में होने वाले ओलम्पिक के लिए सीधा क्वालीफाई करने का सपना हो पूरा नहीं हो सका.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी