IND vs PAK मैच से पहले अमिताभ बच्चन की कविता ने जगाया भारत का हौसला, T20 WC 2022 के लिए भारतीय टीम को दी शुभकामनाएं- Watch Video
मेगास्टार अमिताभ बच्चन

23 अक्टूबर (रविवार) को T20 विश्व कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच महा-मुकाबला होने वाला है जो मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जायेगा. भारत-पाकिस्तान समेत दुनियाभर के फैंस की निगाहें इस शानदार मैच पर टिकी हैं. भारत के बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में हैं और इस महा-मुक़ाबला के लिए सभी खिलाड़ी तैयार हैं. इस पल को और खुबसूरत बनाने और भारतीय टीम के मनोबल बढ़ने के साथ साथ बधाई देने के लिए मेगा-स्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी एक कविता " नीली जेर्सी " का विमोचन अपने TV शो " कौन बनेगा करोडपति" के एक एपिसोड में किया. जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

देखें विडियो: