विदेश

Biden Cancer Removed: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को कैंसर, सीने से सफलतापूर्वक हटाए गए टिश्यू

जो बाइडेन को कैंसर होने का खुलासा हुआ है. कैंसर का प्रकार बेसल सेल कार्सिनोमा था. सभी कैंसर कोशिकाओं को सफलतापूर्वक हटा दिया गया है.

Biden Cancer Removed: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को कैंसर, सीने से सफलतापूर्वक हटाए गए टिश्यू

Biden Cancer Removed: अमेरिका के राष्ट्रपति (USA President) जो बाइडेन को कैंसर होने का खुलासा हुआ है. व्हाइट हाउस ने बताया कि 80 साल के बाइडेन की पिछले महीने एक नियमित स्वास्थ्य जांच की गई. इस दौरान उनके सीने से कैंसरयुक्त त्वचा के घाव से टिश्यू हटा दिया गया था. राष्ट्रपति को अब कोई खतरा नहीं है, हालांकि बाइडेन के हेल्थ की निगरानी जारी रहेगी.

16 फरवरी को वाशिंगटन डीसी के बाहर वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में राष्ट्रपति बाइडेन के घाव में कैंसर का ‘बेसल सेल’ पाया गया था. कैंसर का प्रकार बेसल सेल कार्सिनोमा था, जो सामान्य रूप से फैलता नहीं है या मेटास्टेसिस नहीं करता है. सभी कैंसर कोशिकाओं को सफलतापूर्वक हटा दिया गया.

राष्ट्रपति बनने से पहले भी बाइडेन के शरीर से गैर-मेलेनोमा त्वचा कैंसर को हटा दिया गया था. जनवरी में बाइडेन की पत्नी और प्रथम महिला जिल बाइडेन के भी तीन घावों को हटाया गया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2023 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).