Russia-Ukraine Tension: यूक्रेन ने पूरे देश में लगाया आपातकाल, रूस समर्थित अलगाववादियों द्वारा नियंत्रित डोनेत्सक-लुगंस्क में पहले से है लागू
रूस समर्थित अलगाववादियों द्वारा नियंत्रित डोनेत्सक (Donetsk) और लुगंस्क (Luhansk) को छोड़कर पूरे यूक्रेन में में आपातकाल लगाया गया है. पूर्वी यूक्रेन में स्थित रूस समर्थित दोनों अलगाववादी क्षेत्रों में 2014 से ही आपातकाल लागू है. यूक्रेन में आपातकाल शुरू में 30 दिनों तक रहेगा.
यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बुधवार को रूस समर्थित अलगाववादियों द्वारा नियंत्रित डोनेत्सक (Donetsk) और लुगंस्क (Luhansk) को छोड़कर पूरे देश में आपातकाल की स्थिति की घोषणा की है. पूर्वी यूक्रेन में स्थित रूस समर्थित दोनों अलगाववादी क्षेत्रों में 2014 से ही आपातकाल लागू है. यूक्रेन में आपातकाल शुरू में 30 दिनों तक रहेगा.
मंगलवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskiy) ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए साफ कहा है कि यूक्रेन किसी से डरता नहीं है. उन्होंने रूस पर शांति वार्ता को बर्बाद करने का आरोप लगाया और किसी भी क्षेत्रीय रियायत को ख़ारिज कर दिया है.
BREAKING: Ukraine announces state of emergency in all the country's regions, with exception of breakaway regions that have had conflict since 2014.
— The Spectator Index (@spectatorindex) February 23, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2022 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

