विदेश

No Job For Women: एक और तालिबानी फरमान, अफगानिस्तान में महिला कर्मचारियों के काम करने पर लगी रोक

अफगानिस्तान में तालिबानी के वित्त मंत्रालय ने एक बयान में सभी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठनों को अगली घोषणा तक महिला कर्मचारियों की नौकरियों को निलंबित करने का आदेश दिया.

No Job For Women: एक और तालिबानी फरमान, अफगानिस्तान में महिला कर्मचारियों के काम करने पर लगी रोक
(Photo Credit : Twitter/@shubhamrai80)

Female Jobs Ban in Afghanistan: अफगानिस्तान (Afghanistan ) में तालिबान सरकार (Taliban Government) ने शनिवार को सभी स्थानीय और विदेशी गैर-सरकारी संगठनों (NGO) को आदेश दिया है कि वह अगले आदेश तक महिला कर्मचारियों को काम पर आने से रोक दें. महिलाओं की स्वतंत्रता पर रोक लगाने की तालिबान सरकार की ये नई कार्रवाई है.

अफगानिस्तान में तालिबानी के वित्त मंत्रालय ने एक बयान में सभी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठनों को अगली घोषणा तक महिला कर्मचारियों की नौकरियों को निलंबित करने का आदेश दिया.

MoE ने चेतावनी दी कि यदि एमओई द्वारा लाइसेंस प्राप्त करने वाला कोई संगठन आदेश को लागू नहीं करता है, तो उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा. मंत्रालय के एक प्रवक्ता अब्दुल रहमान हबीब ने इस बयान की पुष्टि की है. हालांकि, अभी यह तुरंत साफ नहीं हो पाया है कि यह आदेश संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों पर लागू होता है या नहीं. अफगानिस्तान में बड़ी तादाद में संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों में महिला कर्मचारी काम करती हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2022 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).