विदेश

Sri Lanka Economic Crisis: श्रीलंका की कोर्ट ने पूर्व PM महिंदा राजपक्षे और 12 अन्य राजनेताओं की विदेश यात्रा पर लगाया प्रतिबंध

श्रीलंका की एक अदालत ने पूर्व पीएम महिंदा राजपक्षे और 12 अन्य श्रीलंकाई पोदुजाना पेरामुना राजनेताओं और वफादारों पर विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है. संकट के दौर से गुजर रहे श्रीलंका के रानिल विक्रमसिंघे नए प्रधानमंत्री होंगे.

Sri Lanka Economic Crisis: श्रीलंका की कोर्ट ने पूर्व PM महिंदा राजपक्षे और 12 अन्य राजनेताओं की विदेश यात्रा पर लगाया प्रतिबंध
महिंदा राजपक्षे (Photo: Twitter)

Former PM Mahinda Rajapaksa Foreign Travel Ban: श्रीलंका की एक अदालत ने पूर्व पीएम महिंदा राजपक्षे और 12 अन्य श्रीलंकाई पोदुजाना पेरामुना राजनेताओं और वफादारों पर विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है. संकट के दौर से गुजर रहे श्रीलंका के रानिल विक्रमसिंघे नए प्रधानमंत्री होंगे. महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद पीएम का पद खाली है. पीएम पद पर उनके नाम पर सहमति बन गई है. विक्रमसिंघे को जल्द इस पद की शपथ दिलाई जाएगी.

श्रीलंका में तत्कालीन प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के समर्थकों द्वारा, देश में गंभीर आर्थिक संकट पर उन्हें हटाने की मांग कर रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर हमला करने के बाद सोमवार को हिंसा भड़क गई थी, जिसमें आठ लोगों की जान चली गई थी. वहीं, कोलंबो और अन्य शहरों में हुई हिंसा में 250 से अधिक लोग घायल हुए हैं

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2022 02:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).