Russia Ukraine War: 'यूक्रेन में जीत का परचम लहराएगा रूस', जंग के बीच राष्ट्रपति पुतिन ने भरी हुंकार
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान सामने आया है. एएफपी के मुताबिक, पुतिन ने दावा किया है कि "इसमें कोई शक नहीं है कि रूस यूक्रेन में जीत जाएगा."
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है दोनों देश अपनी पूरी ताकत के साथ जंग लड़ रहे हैं. इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान सामने आया है. एएफपी के मुताबिक, पुतिन ने दावा किया है कि इसमें कोई शक नहीं है कि रूस यूक्रेन में जीत जाएगा.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि उन्हें "इसमें कोई संदेह नहीं" है कि मॉस्को यूक्रेन में विजयी होगा. 24 फरवरी 2022 क रूस ने यूक्रेन पर हमला किया, तब से ये जंग अबतक जारी है.
हाल ही में रूस ने दावा किया था कि उसने सोलेदार शहर के एक हिस्से पर कब्जा किया है. जिस पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि रूसी कब्जे की बात पूरी तरह से ढोंग है, लड़ाई जारी है. अब देखना यह होगा कि रूस के इस दावे के बाद यूक्रेन की ओर से क्या टिप्पणी आती है.
#UPDATE Russian President Vladimir Putin said Wednesday he had "no doubt" Moscow would emerge victorious in Ukraine, despite military setbacks in the nearly year-long offensive. pic.twitter.com/GGgOQdQ5lM
— AFP News Agency (@AFP) January 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2023 07:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

