VIDEO: पुतिन ने परमाणु प्रतिरोधी बलों को हाई अलर्ट पर रखा, पश्चिमी देशों पर लगाए गंभीर आरोप
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने रक्षा प्रमुखों को परमाणु "प्रतिरोध बलों" को हाई अलर्ट पर रखने का आदेश दिया और पश्चिम पर अपने देश के खिलाफ "असभ्य" कदम उठाने का आरोप लगाया. रूस के पास परमाणु हथियारों का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शस्त्रागार है.
Russia-Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने रक्षा प्रमुखों को परमाणु "प्रतिरोध बलों" को हाई अलर्ट पर (Nuclear forces on high alert) रखने का आदेश दिया और पश्चिम पर अपने देश के खिलाफ "असभ्य" कदम उठाने का आरोप लगाया. रूस के पास परमाणु हथियारों का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शस्त्रागार है.
यूक्रेन पर रूस का आक्रामक हमला लगातार जारी है. 24 फरवरी की सुबह से लगातार रूस यूक्रेन पर अटैक (Attack) कर रहा है. यूक्रेन पूरी ताकत के साथ रूसी सेना को जवाब दे रहा है और डट कर मुकाबला कर रहा है. रूसी हमलों में अब तक 352 लोगों की मौत खबर सामने आई है. इनमें 16 बच्चे भी शामिल हैं.
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अपने देश के लिए अगले 24 घंटे अहम बताए हैं. जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने रक्षा प्रमुखों से देश के परमाणु "प्रतिरोध बलों" को हाई अलर्ट पर रखने के लिए कहा. पुतिन ने परमाणु हथियार संभालने वाले बल को हाई अलर्ट पर करने का आदेश दिया है.
VIDEO: Putin orders nuclear forces on high alert.
Russian president orders his defence chiefs to put nuclear "deterrence forces" on high alert and accuses the West of taking "unfriendly" steps against his country. Russia has the world's second-largest arsenal of nuclear weapons pic.twitter.com/NjxNSJBJ3Y
— AFP News Agency (@AFP) February 28, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2022 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

