विदेश

Russia-Ukraine War: खारकीव में 3000 से अधिक भारतीयों को यूक्रेन ने बंधक बनाया- पुतिन ने किया बड़ा दावा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन द्वारा भारतीय छात्रों को बंधक बनाया जा रहा है. उन्होंने दावा किया है कि उनके पास विदेशियों को बंधक बनाए जाने के सबूत हैं.

Russia-Ukraine War: खारकीव में 3000 से अधिक भारतीयों को यूक्रेन ने बंधक बनाया- पुतिन ने किया बड़ा दावा
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की व व्लादिमीर पुतिन (Photo Credit : Twitter)

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को दावा किया कि यूक्रेन के अधिकारियों ने खारकीव में 3000 से अधिक भारतीय नागरिकों को बंधक बना लिया है. उनके पास विदेशियों को बंधक बनाए जाने के सबूत भी मौजूद हैं. इससे पहले आज भारत ने यूक्रेन में अपने नागरिकों को 'बंधक' बनाये जाने के आरोपों का खंडन किया था. Russia-Ukraine War: रूस का बड़ा आरोप- यूक्रेन की सेना ने भारतीय छात्रों को बनाया बंधक, मानव ढाल के तौर पर करेगी इस्तेमाल

युद्धग्रस्त यूक्रेन के खारकोव और सूमी शहरों में फंसे हुए भारतीय छात्रों को निकालने के लिए रूस द्वारा बसों की व्यवस्था करने की खबर है. गौरतलब है कि भारत यूक्रेन के पश्चिमी पड़ोसियों जैसे रोमानिया, हंगरी और पोलैंड से विशेष उड़ानों के माध्यम से अपने नागरिकों को निकाल रहा है क्योंकि 24 फरवरी से यूक्रेन के हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है.

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2022 11:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).