विदेश

Russia Fired Zircon Missile: रूस ने दागी खतरनाक हाइपरसोनिक मिसाइल, 11 हजार KM/घंटा है इसकी स्पीड

यह रूस की नई पीढ़ी की घातक मिसाइल है. हाइपरसोनिक मिसाइल आवाज की गति से 9 गुना ज्यादा गति में यात्रा कर सकती है. जिरकॉन (Zircon) मिसाइल एक सेकेंड में 3.1 किलोमीटर की दूरी तय करती है. यानी एक घंटे में 11 हजार किलोमीटर.

Russia Fired Zircon Missile: रूस ने दागी खतरनाक हाइपरसोनिक मिसाइल, 11 हजार KM/घंटा है इसकी स्पीड
मिसाइल (Photo Credit : Twitter)

Russia Fired Zircon Missile: रूस (Russia) ने शनिवार  को अपनी हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल जिरकॉन (Zircon) का सफल परीक्षण किया. परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम इस मिसाइल ने सफेद सागर (White Sea) में 1000 किलोमीटर से थोड़ी ज्यादा दूरी पर मौजूद टारगेट को सटीकता से नष्ट कर दिया. यह रूस की नई पीढ़ी की घातक मिसाइल है. हाइपरसोनिक मिसाइल आवाज की गति से 9 गुना ज्यादा गति में यात्रा कर सकती है. जिरकॉन (Zircon) मिसाइल एक सेकेंड में 3.1 किलोमीटर की दूरी तय करती है. यानी एक घंटे में 11 हजार किलोमीटर. यह अधिकतम 28 किलोमीटर की ऊंचाई तक जा सकती है. यह किसी भी रडार के पकड़ में भी नहीं आएगी. यह मिसाइल समुद्र के ऊपर कम ऊंचाई में उड़ते हुए दुश्मन और उसके अत्याधुनिक तकनीकों को धोखा देने में सक्षम है.

आपको बता दें कि हाइपरसोनिक मिसाइल (Hypersonic Missile) वो हथियार होते हैं, जो ध्वनि की गति से पांच गुना ज्यादा गति में चले. यानी कम से कम मैक 5 (Mach 5). इन मिसाइलों की गति 6100 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2022 09:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).