विदेश

Prince Charles ने ओसामा बिन लादेन के परिवार से लिए 1.28 मिलियन डॉलर, लंदन में की थी मुलाकात

प्रिंस ऑफ वेल्स प्रिंस चार्ल्स ने कथित तौर पर ओसामा बिन लादेन के परिवार से 1.28 मिलियन डॉलर का भुगतान स्वीकार किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिंस चार्ल्स ने 2013 में लंदन के क्लेरेंस हाउस में ओसामा बिन लादेन के दो भाई-बहनों से भी मुलाकात की थी.

Prince Charles ने ओसामा बिन लादेन के परिवार से लिए 1.28 मिलियन डॉलर, लंदन में की थी मुलाकात
Prince Charles And Osama Bin Laden

Prince Charles Met Osama Bin Laden's Family: प्रिंस ऑफ वेल्स प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) ने कथित तौर पर ओसामा बिन लादेन (Osama Bin Laden) के परिवार से 1.28 मिलियन डॉलर का भुगतान (Accept Payment) स्वीकार किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिंस चार्ल्स ने 2013 में लंदन (London) के क्लेरेंस हाउस में ओसामा बिन लादेन के दो भाई-बहनों से भी मुलाकात की थी. ओसामा बिन लादेन पैन-इस्लामिक आतंकवादी संगठन अल-कायदा का संस्थापक था, जिसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन, यूरोपीय संघ और विभिन्न देशों द्वारा एक आतंकवादी समूह के रूप में नामित किया गया है.

अलकायदा का प्रमुख ओसामा-बिन-लादेन आतंक की दुनिया का वह बेरहम हत्यारा था, जिसने अमेरिका से लेकर हर बड़े देश की नाक में दम कर दिया था. आत्मघाती हमले, खून-खराबा, शहरों को उजाड़ना उसके दाएं हाथ का खेल था. दो मई, 2011 को अमेरिका के नेवी सील कमांडों ने उसे पाकिस्तान की जमीन पर मार गिराया था. सील कमांडो ने महज 40 मिनट में इस ऑपरेशन को खत्म किया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2022 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).