Sri Lanka Crisis: राष्ट्रपति राजपक्षे ने PM विक्रमसंघे से कहा, ऐलान के मुताबिक पद से देंगे इस्तीफा
प्रदर्शनकारियों ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास पर कब्जा करना जारी रखा है. वहीं राष्ट्रपति राजपक्षे ने PM विक्रमसंघे से कहा है कि वह ऐलान के मुताबिक पद से इस्तीफा दे देंगे.
Sri Lanka Crisis: राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe) के इस्तीफ की पेशकश के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास पर कब्जा करना जारी रखा है.
वहीं राष्ट्रपति राजपक्षे ने PM विक्रमसंघे से कहा है कि वह ऐलान के मुताबिक पद से इस्तीफा दे देंगे. शनिवार को प्रदर्शनकारियों (Protesters) ने मध्य कोलंबो (Colombo) के कड़ी सुरक्षा वाले फोर्ट इलाके में राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास में धावा बोल दिया था. वह राष्ट्रपति राजपक्षे के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. राष्ट्रपति आवास (Presidential Residence) में जनता घुस जाने के बाद राजपक्षे ने घोषणा की थी कि वह इस्तीफा दे देंगे.
BREAKING NEWS: President Gotabaya Rajapaksa has officially informed Prime Minister Ranil Wickremesinghe that he will be resigning as previously announced - PM media. #DailyMirror #SriLanka #SLnews pic.twitter.com/4KfNhAMR7N
— DailyMirror (@Dailymirror_SL) July 11, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2022 08:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

