विदेश

Power Cuts in Ukraine: रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, मिसाइल हमले से कई इलाकों में बिजली गुल

रूस की तरफ से सोमवार तड़के यहां किए गए मिसाइल अटैक से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं. इसके अलावा जान माल का भी काफी नुकसान हुआ है.

Power Cuts in Ukraine: रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, मिसाइल हमले से कई इलाकों में बिजली गुल
(Photo Credit : File)

यूक्रेन की राजधानी कीव कुछ महीने की शांति के बाद फिर से उजड़ गया है. रूस की तरफ से सोमवार तड़के यहां किए गए मिसाइल अटैक से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं. इसके अलावा जान माल का भी काफी नुकसान हुआ है. कीव के मेयर विताली क्लित्चको ने सोमवार को बताया कि कीव के बीचों-बीच शेवचेंको में कई विस्फोट हुए हैं. इस इलाके में कई सरकारी ऑफिस हैं. इनमें से कई क्षतिग्रस्त भी हुए हैं. एएफपी न्यूज एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि हमलों के बाद यूक्रेन के कई क्षेत्रों में बिजली कटौती की सूचना मिली है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2022 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).