विदेश

Imran Khan Likely To Be Arrested: इमरान खान को गिरफ्तार करने पहुंची पाकिस्तान पुलिस, पूर्व PM के खिलाफ तोशखाना मामले में कार्रवाई

28 फरवरी को इमरान खान को चार अलग-अलग मामलों में पेश होना था. वे बाकी जगह तो सुनवाई के लिए पहुंच गए, लेकिन तोशखाना मामले के दौरान सुनवाई में शामिल नहीं हुए.

Imran Khan Likely To Be Arrested: इमरान खान को गिरफ्तार करने पहुंची पाकिस्तान पुलिस, पूर्व PM के खिलाफ तोशखाना मामले में कार्रवाई
Imran Khan (Photo Credit : Twitter)

Imran Khan Likely To Be Arrested: तोशखाना मामले में पुलिस पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ़्तार करने इस्लामाबाद में स्थित उनके निवास पर पहुंची. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जफर इकबाल ने 28 फरवरी को संघीय राजधानी में पूर्व प्रधानमंत्री को गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. सूत्रों के मुताबिक, सभी कानूनी आवश्यकताएं पूरी होने के बाद खान को गिरफ्तार किया जा सकता है.

बता दें कि बीते 28 फरवरी को कई मामलों में इमरान की पेशी हुई, अलग-अलग कोर्ट में सुनवाई हुई. कई जगहों से तो उनके लिए राहत रही, लेकिन तोशखाना मामले में उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई. 28 फरवरी को इमरान खान को चार अलग-अलग मामलों में पेश होना था. वे बाकी जगह तो सुनवाई के लिए पहुंच गए, लेकिन तोशखाना मामले के दौरान सुनवाई में शामिल नहीं हुए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2023 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).