Pakistan: पाक में तेजी से बदल रहा सियासी घटनाक्रम, अविश्वास प्रस्ताव के बीच इमरान ने बुलाई कैबिनेट की इमजेंसी बैठक
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने नेशनल असेंबली में विचाराधीन अविश्वास प्रस्ताव के बीच आज रात 9:30 बजे कैबिनेट का आपात सत्र बुलाया है. कहा जा रहा है कि कैबिनेट की विशेष बैठक में अहम फैसले लिए जा सकते हैं.
9 अप्रैल: पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने नेशनल असेंबली में विचाराधीन अविश्वास प्रस्ताव के बीच आज रात 9:30 बजे कैबिनेट का आपात सत्र बुलाया है. कहा जा रहा है कि कैबिनेट की विशेष बैठक में अहम फैसले की उम्मीद है. वहीं पीपीपी के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा है कि नेशनल असेंबली में बहस अवैध है. उन्होंने कहा कि रात 9 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाना आज मतदान न करने की स्पष्ट मंशा को दर्शाता है. प्रधानमंत्री इमरान खान और स्पीकर की मिलीभगत स्पष्ट है. नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने से स्पीकर असद कैसर ने इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि मैं अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराकर इमरान खान के साथ थोखा नहीं कर सकता.
Pakistan PM Imran Khan called an emergency session of the cabinet amid the no-confidence motion against him under consideration in the National Assembly. The session is scheduled at 9:00pm at the PM House with key decisions under consideration: Pak's ARY News
(File pic) pic.twitter.com/FJKQ6OYREz
— ANI (@ANI) April 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2022 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

