Netherlands Train Derailment: नीदरलैंड में बड़ा हादसा, कंस्ट्रक्शन क्रेन से टक्कर के बाद पटरी से उतरी ट्रेन, एक की मौत, कई घायल
नीदरलैंड के वूर्सचोटेन में बड़ा हादसा हुआ है. एक पैसेंजर ट्रेन की कंस्ट्रक्शन क्रेन से टक्कर के बाद पटरी से उतर गई. हादसे में एक पैसेंजर की मौत हुई है.
Netherlands Train Derailment: नीदरलैंड के वूर्सचोटेन में बड़ा हादसा हुआ है. एक पैसेंजर ट्रेन की कंस्ट्रक्शन क्रेन से टक्कर के बाद पटरी से उतर गई. हादसे में एक पैसेंजर की मौत हुई है. वही हादसे में कई लोग घायल हुए हैं. जिन्हें वूर्सचोटेन के अलग - लग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है. जहां पर लोगों का इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि नीदरलैंड के लेडेन शहर से हेग जा रही एक ट्रेन ट्रैक पर मौजूद किसी तरह के निर्माण उपकरण से टकराकर पलट गई. जैसे ही रेल पलटी, उसके एक डिब्बे में आग भी लग गई. नीदरलैंड रेलवे ने ट्रेन हादसे पर कहा है कि दुर्घटना के बाद लेडेन और हेग के कुछ इलाकों के बीच चलने वाली रेल सेवाओं को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है.
Video:
A passenger train carrying at least 50 people derailed in the Netherlands after hitting a construction crane, at least one person has died https://t.co/ZXgRqAxsKM
— Reuters (@Reuters) April 4, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2023 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

