विदेश

Volcano Eruption Video: इंडोनेशिया का माउंट मेरापी ज्वालामुखी फटा, 7 KM ऊपर छाया धुएं का गुबार, कई गांव राख से ढंके

दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक इंडोनेशिया का माउंट मेरापी फट गया है, जो लगातार धुआं और राख उगल रहा है. आसपास के गांवों के ऊपर राख की बारिश हुई है.

Volcano Eruption Video: इंडोनेशिया का माउंट मेरापी ज्वालामुखी फटा, 7 KM ऊपर छाया धुएं का गुबार, कई गांव राख से ढंके
Mount Merapi Volcano Erupted (Photo Credit : Twitter)

Mount Merapi Volcano Erupted: दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक इंडोनेशिया का माउंट मेरापी फट गया है, जो लगातार धुआं और राख उगल रहा है. आसपास के गांवों के ऊपर राख की बारिश हुई है. विस्फोट के बाद निकला धुएं और राख का गुबार सात किलोमीटर की ऊंचाई तक गया. इस ज्वालामुखी की ऊंचाई 9737 फीट है. इस ज्वालामुखी ने दो साल पहले जनवरी के महीने में भी लगातार गर्जना की थी. तब यह 28 दिनों तक लावा फेंकता रहा था.

साल 2010 में इस ज्वालामुखी के विस्फोट की वजह से 347 लोगों की मौत हो गई थी. माउंट मेरापी ज्वालामुखी 1548 से अब तक लगातार समय-समय पर विस्फोट करता आ रहा है. मई 2018 में माउंट मेरापी में फिर विस्फोट हुआ. इसकी वजह से 5 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2023 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).