विदेश

Liz Truss Becomes New UK PM: लिज ट्रस बनीं ब्रिटेन की नई पीएम, प्रतिद्वंद्वी ऋषि सुनक को हराया

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के चुनाव में विदेश सचिव लिज़ ट्रस ने अपदस्थ बोरिस जॉनसन के स्थान पर ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री बन गई है. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी ऋषि सुनक को हराने के बाद पीएम पद की कुर्सी हासिल की है.

Liz Truss Becomes New UK PM: लिज ट्रस बनीं ब्रिटेन की नई पीएम, प्रतिद्वंद्वी ऋषि सुनक को हराया

Liz Truss Becomes New UK PM: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के चुनाव में विदेश सचिव लिज़ ट्रस ने अपदस्थ बोरिस जॉनसन के स्थान पर ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री बन गई है. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी ऋषि सुनक को हराने के बाद पीएम पद की कुर्सी हासिल की है. प्रधानमंत्री के चुनाव में ट्रस को 81,326 वोट तो ऋषि सुनक को 60,399 वोट मिले हैं. लिज ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं. उनके पहले मार्गरेट थैचर और थेरेसा मे इस पर रह चुकी हैं.

वहीं हार से एक दिन पहले ऋषि सुनक ने कहा कि अगर वह प्रधानमंत्री की दौड़ में लिज ट्रस से हार जाते हैं तो वह सांसद बने रहेंगे और अपने संसदीय क्षेत्र के लिए काम करना जारी रखेंगे. बता दें कि सुनक यॉर्कशायर के रिचमंड से सांसद हैं.

लिज ट्रस बनीं ब्रिटेन की नई पीएम:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2022 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).