Khalistani Terrorist Killed: पाकिस्तान में खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़ की हत्या, बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां
परमजीत पंजवड़ पाकिस्तान में नाम बदलकर रहता था और वहीं से ख़ालिस्तान समर्थित गतिविधियों को अंजाम दिलाता था. भारतीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2020 में 9 आतंकियों की लिस्ट जारी की, जिसमें पंजवड़ का नाम शामिल था.
Khalistani Terrorist Paramjit Singh Panjwar Killed in Pakistan: पाकिस्तान में खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़ की हत्या की हत्या कर दी गई है. बाइक सवारों ने सोसायटी में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई. परमजीत सिंह 33 साल से लाहौर में रह रहा था. परमजीत पंजवड़ पाकिस्तान में नाम बदलकर रहता था और वहीं से ख़ालिस्तान समर्थित गतिविधियों को अंजाम दिलाता था. भारतीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2020 में 9 आतंकियों की लिस्ट जारी की, जिसमें पंजवड़ का नाम शामिल था.
परमजीत पंजवड़ खालिस्तान कमांडो फोर्स (KCF) का सरगना था, जो कि एक आतंकी संगठन है. वह पाकिस्तान में मलिक सरदार सिंह के नाम से रह रहा था. भारतीय एजेंसियों के अनुसार, चंडीगढ़ में 30 जून 1999 में पासपोर्ट कार्यालय के पास जो बम ब्लास्ट हुआ था, वो खालिस्तान कमांडो फोर्स के सरगना परमजीत सिंह पंजवड़ ने ही कराया था.
#BREAKING पाकिस्तान में खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़ की हत्या: बाइक सवारों ने सोसायटी में घुसकर मारीं गोलियां, लाहौर में 33 साल से रह रहा था#Pakistan #ParamjitSingh #terrorist https://t.co/OTJH8VE4Ps pic.twitter.com/p9TAnH3QjQ
— Dainik Bhaskar (@DainikBhaskar) May 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2023 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

