Japan Earthquake: जापान में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी, इशिकावा प्रान्त में 32,000 से अधिक घरों में बिजली गुल, चारों तरफ अंधेरा ही अंधेरा
जापान के पश्चिमी तट पर सोमवार दोपहर में आए तेज भूकंप के बाद इशिकावा प्रान्त में 1.2 मीटर से अधिक ऊंची सुनामी लहरें उटीं. जापान में भूकंप के बाद सूनामी की चेतावनी के बाद इशिकावा प्रान्त में 32,000 से अधिक घरों में बिजली गुल हो गई. जिससे पूरे इशिकावा प्रान्त में अंधेरा छाया हुआ है.
Japan Earthquake: जापान के पश्चिमी तट पर सोमवार दोपहर में आए तेज भूकंप के बाद इशिकावा प्रान्त में 1.2 मीटर से अधिक ऊंची सुनामी लहरें उटीं. जापान में आए भूकंप के बाद सूनामी की चेतावनी के बाद इशिकावा प्रान्त में 32,000 से अधिक घरों में बिजली गुल हो गई. जिससे पूरे इशिकावा प्रान्त में अंधेरा छाया हुआ है. भूकंप के बीच लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो रहे हैं.
हालांकि होकुरिकु इलेक्ट्रिक पावर कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि 36,000 से अधिक घरों में बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है. मौसम एजेंसी के मुताबिक, सबसे बड़ा भूकंप शाम 4:10 बजे आया. इशिकावा प्रान्त में नोटो प्रायद्वीप पर जापानी भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर अधिकतम 7 दर्ज किया गया. इससे मध्य टोक्यो में इमारतें भी हिल गईं.
Tweet:
Japan: Over 32,000 homes in Ishikawa prefecture face power outages after massive earthquake
Read @ANI Story | https://t.co/Zs2Uf5gpmV#earthquake #Japan #Ishikawa pic.twitter.com/VsNKiLPpvi
— ANI Digital (@ani_digital) January 1, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2024 06:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

