Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में भूकंप से भारी तबाही, अब तक 255 लोगों की मौत
अफगानिस्तान सरकार द्वारा संचालित समाचार एजेंसी का कहना है कि भूकंप में कम से कम 255 लोग मारे गए. अमेरिकी जिओलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र दक्षिणी पूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त शहर से 44 किमी दूर था.
Earthquake in Afghanistan Pakistan: भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान और पाकिस्तान में आज सुबह भूकंप आया. मिली जानकारी के मुताबिक, ये झटके 6.1 तीव्रता के थे. अफगानिस्तान सरकार द्वारा संचालित समाचार एजेंसी का कहना है कि भूकंप में कम से कम 255 लोग मारे गए. अमेरिकी जिओलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र दक्षिणी पूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त शहर से 44 किमी दूर था.
तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता बिलाल करीमी ने कहा, 'पाकटीका प्रांत में 4 जिलों में भीषण भूकंप आया है. इसमें सैकड़ों की तादाद में लोग मारे गए हैं और दर्जनों घर तबाह हो गए हैं." यूरोपीय भूकंप केंद्र का अनुमान है कि इसके झटके करीब 500 किलोमीटर के इलाके में महसूस किए गए. भूकंप के झटके बाद लोग दहशत में आ गए और सड़कों पर निकल आए. इससे पहले पिछले शुक्रवार को पाकिस्तान के कई शहरों में रिक्टर पैमाने पर 5 की तीव्रता वाला भूकंप आया था.
Afghanistan state-run news agency says at least 255 people killed in earthquake that struck eastern Paktika province, reports AP
— Press Trust of India (@PTI_News) June 22, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2022 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

