विदेश

Drone Attack In Red Sea: लाल सागर में एमवी साईंबाबा जहाज पर ड्रोन अटैक, भारत के 25 क्रू मेंबर्स थे सवार

गैबॉन के स्वामित्व वाले जहाज एमवी साईबाबा पर भी ड्रोन हमला हुआ है. समाचार एजेंसी एएनआई ने भारतीय नौसेना के अधिकारियों के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि यह ड्रोन अटैक लाल सागर में हुआ. इस जहाज पर चालक दल के 25 भारतीय सदस्य सवार हैं, ये सभी सुरक्षित हैं.

Drone Attack In Red Sea: लाल सागर में एमवी साईंबाबा जहाज पर ड्रोन अटैक, भारत के 25 क्रू मेंबर्स थे सवार
(Photo : X)

गैबॉन के स्वामित्व वाले जहाज एमवी साईबाबा पर भी ड्रोन हमला हुआ है. समाचार एजेंसी एएनआई ने भारतीय नौसेना के अधिकारियों के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि यह ड्रोन अटैक लाल सागर में हुआ. इस जहाज पर चालक दल के 25 भारतीय सदस्य सवार हैं, ये सभी सुरक्षित हैं. भारतीय नौसेना के अधिकारियों के मुताबिक, यह भारतीय ध्वज वाला जहाज नहीं है. बता दें कि इससे पहले अरब सागर में करीब 217 समुद्री मील दूर पोरबंदर तट पर एक व्यापारिक जहाज पर शनिवार को संदिग्ध ड्रोन हमला हुआ था. जहाज के चालक दल में 21 भारतीय शामिल थे. यह घटना तब उस वक्त हुई जब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इजराइल-हमास संघर्ष के बीच लाल सागर में जहाजों पर हमले तेज कर दिए हैं.

देखें ट्वीट-

 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2023 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).