Earthquake in America: अमेरिका के भूकंप में अभी तक सभी भारतीय सुरक्षित, दूतावास अलर्ट पर, ऐसे करें संपर्क
भूकंप को लेकर अब न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास ने X पर एक पोस्ट में लिखा, "न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास भारतीय प्रवासी के सदस्यों के संपर्क में है. अब तक किसी भी भारतीय नागरिक के हताहत होने की सूचना नहीं है."
अमेरिका में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में भूकंप आया. इसका केंद्र धरती से 10 किमी (6.21 मील) नीचे था. न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप को लेकर अब न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास ने X पर एक पोस्ट में लिखा, "न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास भारतीय प्रवासी के सदस्यों के संपर्क में है. अब तक किसी भी भारतीय नागरिक के हताहत होने की सूचना नहीं है. भूकंप से प्रभावित भारतीय-अमेरिकी समुदाय का कोई भी सदस्य कृपया हमें डीएम कर सकता है या madad.newyork@mea.gov.in पर संदेश लिख सकता है."
A 4.8 magnitude earthquake with epicenter near Readington, Hunterdon, County in New Jersey was felt in the region. @IndiainNewYork is in touch with members of the 🇮🇳 diaspora. No Indian national is reported hurt so far.
Any member of the 🇮🇳🇺🇸 community affected by the…
— India in New York (@IndiainNewYork) April 5, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2024 09:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

