विदेश

Afghanistan Earthquake Video: अफगानिस्तान में आधे घंटे के भीतर 5 बार आया भूकंप, 14 लोगों की मौत, कई लोग मलबे में दबे

अफगानिस्तान में भूकंप के कारण 14 लोगों की मौत हो गई, साथ ही दर्जनों लोग घायल हो गए. कई जगहों पर भूस्खलन हुआ और कई इमारतें ढह गई हैं. ऐसे में मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है.

Afghanistan Earthquake Video: अफगानिस्तान में आधे घंटे के भीतर 5 बार आया भूकंप, 14 लोगों की मौत, कई लोग मलबे में दबे
(Photo : X)

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. आधे घंटे के भीतर अफगानिस्तान में पांच बार भूकंप आया. रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के पश्चिमी क्षेत्र में था.

अफगानिस्तान में भूकंप के कारण 14 लोगों की मौत हो गई,  साथ ही दर्जनों लोग घायल हो गए. कई जगहों पर भूस्खलन हुआ और कई इमारतें ढह गई हैं. ऐसे में मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है.  रिपोर्ट के अनुसार, 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद क्रमशः 5.5, 4.7, 6.3, 5.9 और 4.6 की तीव्रता वाले पांच झटके आए, जिससे लोग दहशत में आ गए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2023 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).