OMG: महिला के पेट से निकला 45 KG का ट्यूमर, 14 डॉक्टर ने 2 घंटे तक किया ऑपरेशन
ये ट्यूमर 4 फीट चौड़ा और 9 इंच लंबा था और इसका कुल वजन 45 किलो के करीब था. एक डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर ट्यूमर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया.
45 KG Tumor: डाक्टरों ने सर्जरी कर एक महिला के पेट से करीब 45 किलो का ट्यूमर बाहर निकाला. डॉक्टरों ने बताया कि उन्होंने इससे पहले इतना बड़ा ट्यूमर कभी नहीं देखा था. ब्राजील के रियो डी जनेरियो में São José do Avai अस्पताल में एक 45 वर्षीय महिला को सांस लेने की समस्या हुई, जिसके बाद डॉक्टरों ने बुधवार को सर्जरी शुरू की और महिला के शरीर से 100 पाउंड (45 किलो) का ट्यूमर बाहर निकाला. 14 डॉक्टरों ने 2 तक ऑपरेशन कर 4 फीट चौड़ा और 9 इंच लंबे ट्यूमर को बाहर निकाला.
फिलहाल, डॉक्टर्स कुछ जांच रिपोर्टों का इंतजार कर रहे हैं, जिससे पता चलेगा कि महिला को कैंसर है या नहीं. महिला अभी भी अस्पताल में भर्ती है. उसकी हालत स्थिर है. मेडिकल उपकरणों की मदद के बिना वो सांस ले रही है.
ब्राजील के न्यूज आउटलेट 'UOAL' के हवाले से डॉक्टर बोचैट ने कहा- 'यह सबसे बड़ा ट्यूमर था, जिसका मैंने ऑपरेशन किया है और निश्चित रूप से अब तक का सबसे बड़ा ट्यूमर है.' फिलहाल, बायोप्सी के रिजल्ट जानने में करीब तीन हफ्ते लगेंगे.
Uma mulher, 45 anos foi operada na quarta (31/8), para a retirada de um tumor de 46kg, no Hospital São José do Avaí, em Itaperuna.
A paciente segue evoluindo satisfatoriamente no CTI da unidade. A equipe coordenada pelo cirurgião Gláucio Boechat foi a responsável pela cirugia pic.twitter.com/BmvpQokkt2
— Enfermeiro Júlio César (@_enfermeiros) September 2, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2022 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

