Death Sentence: ईरान में 500 से ज्यादा लोगों को दी गई मौत की सजा, Human Rights की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
आईएचआर के मुताबिक इन सभी लोगों को बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के ही सजा-ए-मौत दे दी गई है. साथ ही इन लोगों को अपना पक्ष रखने का मौका भी नहीं दिया गया.
Death Sentence in Iran 2022: ईरान में जारी प्रदर्शनों के बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार, ईरान में इस साल 500 से ज्यादा लोगों को मौत की सजा दी गई. पिछले पांच सालों में साल 2022 का आंकड़ा सबसे ज्यादा है.
नार्वे बेस्ड ग्रुप ईरान ह्यूमन राइट्स (IHR) ने यह आंकड़ा जारी किया है. आईएचआर ने बताया कि ईरान में साल 2022 में अभी तक कम से कम 504 लोगों को मौत की सजा दी जा चुकी है. इनमें चार लोग तो ऐसे हैं जिन्हें बीते रविवार ही यह सजा दी गई है. चारों लोगों पर इजरायल के लिए जासूसी करने का आरोप था.
आईएचआर डायरेक्टर महमूद अमीरे मोघहद्दम के मुताबिक इन सभी लोगों को बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के ही सजा-ए-मौत दे दी गई है. साथ ही इन लोगों को अपना पक्ष रखने का मौका भी नहीं दिया गया. सजा-ए-मौत देकर ईरान सरकार ने डर का माहौल बनाने और प्रदर्शन में शामिल लोगों का ध्यान बांटने की कोशिश की है.
Oltre 500 esecuzioni nel 2022 in Iran; 4 uomini giustiziati per "collaborazione con Israele".https://t.co/oc7d1HZQmj
— Iran Human Rights (IHR NGO) (@IHRights) December 5, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2022 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

