विदेश

King Charles III Coronation Live: लाइव देखिए किंग चार्ल्स III की भव्य ताजपोशी, राज्याभिषेक में पहुंचे दुनियाभर के 2 हजार मेहमान

लंदन में चार्ल्स III को किंग का ताज पहनाया गया. ब्रिटेन में ये एक हजार साल पुरानी परंपरा का निर्वहन किया गया.

King Charles III Coronation Live: लाइव देखिए किंग चार्ल्स III की भव्य ताजपोशी, राज्याभिषेक में पहुंचे दुनियाभर के 2 हजार मेहमान
King Charles III Coronation (Photo : Twitter)

Coronation Of Charles iii And Camilla livestream: लंदन में चार्ल्स III को किंग का ताज पहनाया गया. ब्रिटेन में ये एक हजार साल पुरानी परंपरा का निर्वहन किया गया. धार्मिक समारोह के बीच राज्याभिषेक किया गया. इस पूरी प्रक्रिया के दौरान ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में ‘बिब्लिकल बुक ऑफ कोलोसियन’यानी बाइबिल के कुछ अंश पढ़े.

समारोह के बाद दोनों घोड़े से खींचे जाने वाले गोल्ड स्टेट कोच में बकिंघम पैलेस लौटे. समारोह में किंग चार्ल्स तृतीय (74 साल) की पत्नी कैमिला भी आधिकारिक रूप से 'क्वीन कंसोर्ट' से 'क्वीन' बन गईं. राज्याभिषेक में देश-विदेश के 2 हजार मेहमानों को बुलाया गया है. भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी अपनी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ समारोह में शामिल हुए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2023 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).