विदेश

Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर हमले के बाद Ford और बोइंग कंपनी ने रूस में काम बंद किया

बोइंग ने मंगलवार को कहा कि उसने अपने मास्को कार्यालय में बड़े परिचालन को रोक दिया है और यूक्रेन के कीव में एक अन्य कार्यालय को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है.

Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर हमले के बाद Ford और बोइंग कंपनी ने रूस में काम बंद किया
(Photo Credits: Twitter)

Russia-Ukraine War: दो प्रमुख अमेरिकी निर्माताओं, बोइंग (Boeing) और फोर्ड मोटर (Ford Motor) ने रूस में अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को निलंबित कर दिया है. यूक्रेन पर हमले के खिलाफ दोनों कंपनियों ने ये कदम उठाया है. बोइंग ने मंगलवार को कहा कि उसने अपने मास्को कार्यालय में बड़े परिचालन को रोक दिया है और यूक्रेन के कीव में एक अन्य कार्यालय को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है.

कंपनी ने यह भी कहा कि उसने रूसी एयरलाइनों को पुर्जे, रखरखाव और तकनीकी सहायता सेवाएं देना बंद कर दिया है. हाल के दिनों में, दुनिया भर के देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं.

फोर्ड, जिसके कभी रूस में तीन संयंत्र थे, हमले के कारण रूस में अपने शेष कार्यों को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है. कंपनी ने कहा, "फोर्ड यूक्रेन के आक्रमण और शांति और स्थिरता के लिए इसके परिणामस्वरूप होने वाले खतरों के बारे में गहराई से चिंतित है" "स्थिति ने हमें रूस में अपने संचालन का पुनर्मूल्यांकन करने के लिए मजबूर किया है."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2022 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).