विदेश

Biggest Blow For China: ड्रैगन को बड़ा झटका! चीन के बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट से अलग हुआ इटली

इटली की ओर से चीन को करारा झटका मिला है. दरअसल, चीन के बेल्ट एंड रोड से इटली अलग हो गया है. समाचार एजेंसी एएफपी ने सरकारी सूत्र के हवाले से जानकारी दी है कि इटली औपचारिक रूप से चीन की बेल्ट एंड रोड परियोजना से अलग हो गया है.

Biggest Blow For China: ड्रैगन को बड़ा झटका! चीन के बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट से अलग हुआ इटली
Chinese President Xi Jinping (Photo Credits Twitter)

Biggest Blow For China: इटली की ओर से चीन को करारा झटका मिला है. दरअसल, चीन के बेल्ट एंड रोड से इटली अलग हो गया है. समाचार एजेंसी एएफपी ने सरकारी सूत्र के हवाले से जानकारी दी है कि इटली औपचारिक रूप से चीन की बेल्ट एंड रोड परियोजना से अलग हो गया है. इटली के एक समाचार पत्र के अनुसार, लंबे समय से अपेक्षित निर्णय के बारे में बीजिंग को तीन दिन पहले सूचित किया गया था. हालांकि इस पर किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिए गए हैं. पिछले साल सत्ता में आने से पहले, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट को लेकर कहा था कि पिछली सरकार द्वारा 2019 में इसमें शामिल होने का निर्णय एक "गंभीर गलती" थी.

देखें ट्वीट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2023 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).