विदेश

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनी आयशा मलिक, चीफ जस्टिस गुलजार अहमद ने दिलाई शपथ

लाहौर हाईकोर्ट की जस्टिस आयशा ए. मलिक (Ayesha Malik) पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट (Pakistan Supreme Court) की पहली महिला न्यायाधीश (First Woman judge) बन गई हैं.

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनी आयशा मलिक, चीफ जस्टिस गुलजार अहमद ने दिलाई शपथ
पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज आएशा मलिक ( Photo Credit : Twitter)

पाकिस्तान, 24 जनवरी: लाहौर हाईकोर्ट की जस्टिस आयशा ए. मलिक (Ayesha Malik) पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट (Pakistan Supreme Court) की पहली महिला न्यायाधीश (First Woman judge) बन गई हैं. पाकिस्तान जैसे रूढ़िवादी देश के न्यायिक इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण क्षण है. पाकिस्तान कानून मंत्रालय की ओर से बीते 21 जनवरी को जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने जस्टिस मलिक (55) की पदोन्नति को मंजूरी दे दी थी. अब शपथ लेने के बाद उनकी नियुक्ति प्रभावी हो गई है.

बता दें कि जस्टिस मलिक को 2012 में लाहौर हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया था. अब वह 2031 में अपनी सेवानिवृत्ति तक सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में काम करेंगी. अपनी वरिष्ठता के आधार पर वह जनवरी 2030 में चीफ जस्टिस बनने की कतार में होंगी. आयशा शादीशुदा है और उनके तीन बच्चे हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2022 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).