VIDEO: ब्रिटिश कोलंबिया के रेलवे पुल में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुंए का गुब्बार, देखें खौफनाक वीडियो
ब्रिटिश कोलंबिया के रिचमंड में गुरुवार शाम एक रेलवे पुल में भीषण आग लग गई. इससे पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया. आग ओक स्ट्रीट पुल के पास स्थित पुल पर लगी. रिचमंड फायर-रेस्क्यू ने बताया कि शाम लगभग 8:15 बजे फ्रेजर नदी के पास आग लगने की सूचना मिली और कई फायर ट्रक घटनास्थल पर पहुंचे.
BREAKING: Massive fire on a railway bridge near Oak Street Bridge in Richmond, British Columbia.
— Insider Paper (@TheInsiderPaper) June 21, 2024
मेट्रो वैंकूवर रीजनल डिस्ट्रिक्ट ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में बताया कि एक पुराने रेलवे पुल में आग लग गई है, जिससे काला धुआं निकल रहा है. डिस्ट्रिक्ट ने एक वायु गुणवत्ता बुलेटिन जारी करते हुए लोगों से अपील की कि जिन लोगों को साँस लेने में दिक्कत, छाती में दर्द, जोर की खांसी या चक्कर आ रहे हों वे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
⛔️#OakStreetBridge Northbound traffic being blocked at Bridgeport Rd due to a fire. #BCHwy99 #RichmondBC #Vancouver https://t.co/kWJghmmJlN
— DriveBC (@DriveBC) June 21, 2024
सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में धुआं रिवर रॉक कैसिनो के पास से निकलता दिख रहा है. आग का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका अंदाजा अभी लगाया जा रहा है. फायर क्रू आग बुझाने का काम कर रहे हैं और क्षेत्र में सुरक्षा के लिए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात है.
Vancouver fire. Old railroad tracks burning pic.twitter.com/qHSewhQZU1
— Jack (@Coyler_) June 21, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2024 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

