विदेश

Italy Boat Shipwreck: इटली के समुद्र तट पर नाव डूबने से 59 लोगों की मौत, PAK-अफगानिस्तान के रिफ्यूजी गैरकानूनी तौर पर जा रहे थे यूरोप

इटली के कैलाब्रिया कोस्ट के पास एक नाव डूब गई. हादसे में 59 शरणार्थियों की मौत हो गई है. ये शरणार्थी पाकिस्तान, अफगानिस्तान और इराक के बताए जा रहे हैं.

Italy Boat Shipwreck: इटली के समुद्र तट पर नाव डूबने से 59 लोगों की मौत, PAK-अफगानिस्तान के रिफ्यूजी गैरकानूनी तौर पर जा रहे थे यूरोप
Italy Migrant Boat Shipwreck

Italy Migrant Boat Shipwreck: इटली के कैलाब्रिया कोस्ट के पास एक नाव डूब गई. हादसे में 59 शरणार्थियों की मौत हो गई है. ये शरणार्थी पाकिस्तान, अफगानिस्तान और इराक के बताए जा रहे हैं. स्टेकाटो डी कट्रो बीच पर 28 शव मिले हैं. अन्य शवों को समुद्र से निकाला जा रहा है. बताया जा रहा है कि खराब मौसम के चलते नाव किसी चट्टान से टकरा गई और दो हिस्सों में टूट गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाव में 100 रिफ्यूजी मौजूद थे. ये सब गैरकानूनी तरीके से यूरोप जा रहे थे. इनमें से 50 को बचा लिया गया है.

समुद्र के रास्ते यूरोप में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए इटली मेन लैंडिंग पॉइंट है. नाव से इटली में हर साल एक लाख से ज्यादा शरणार्थी आते हैं. इस रास्ते को मेडिटेरियन रूट कहा जाता है. ये दुनिया का सबसे खतरनाक रूट है. कुछ मॉनिटरिंग ग्रुप्स के मुताबिक, 2014 के बाद से इस रूट पर 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है या वो लापता हो गए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2023 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).