Libya Death Toll 20K: लीबिया में बाढ़ से अब तक 20000 लोगों की मौत, तबाह शहर का ड्रोन फुटेज आया सामने
लीबिया के पूर्वी शहर डर्ना में बाढ़ के चलते पिछले 24 घंटे में 6 से ज्यादा लोगों के शव मिले हैं. वहीं 20 हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने और 5 हजार से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है.
लीबिया के पूर्वी शहर डर्ना में पिछले 24 घंटे में 6 से ज्यादा लोगों के शव मिले हैं. 20 हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने और 5 हजार से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है. शहर के मेयर के अनुसार, लीबिया के डर्ना शहर में विनाशकारी बाढ़ के बाद मरने वालों की संख्या 18,000 से 20,000 तक हो सकती है.
Video of Derna, Libya after a devastating flood pic.twitter.com/WD8FnI0QOb
— Sprinter (@Sprinter99800) September 13, 2023
लीबिया में अचानक आई बाढ़ का वजह था एक तूफान, जिसके कारण भयानक बाढ़ आई. इस तूफान का नाम है डैनियल (Storm Daniel). इससे आई बाढ़ ने बांधों को भी तोड़ डाला. बांधों के टूटने से पानी तेजी से कई शहरों और गांवों में फैला. कहा जा रहा है कि डर्ना में 20 हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है.
Number of deaths in Libyan city of Derna could reach 20,000, mayor says https://t.co/shKZSuRZtL
— Sky News (@SkyNews) September 13, 2023
डर्ना समुद्री तट के किनारे बसा शहर है. यहां करीब 89 हजार लोग रहते हैं. लेकिन तूफान की वजह से आई सुमद्री बाढ़ और बारिश की वजह से आई फ्लैश फ्लड ने कई सड़कों और ब्रिजों को तोड़ दिया है. लीबिया की स्थिति मोरक्को से भी ज्यादा बद्तर है. मोरक्को में हाल ही में भयानक भूकंप आया है. वहां भी तीन हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2023 08:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

