Starship SN10 Launch Live Streaming: यहां देखें स्पेसएक्स के स्टारशिप एसएन10 स्पेसक्राफ्ट के लॉन्च का लाइव टेलीकास्ट
स्पेसएक्स (SpaceX) की बोका चिका (Boca Chica) स्थित कंपनी के परीक्षण स्थल से मार्स-बाउंड स्टारशिप एसएन10 स्पेसक्राफ्ट (SN10 Spacecraft) लॉन्च किया जाएगा.
अमेरिका के टेक्सास में स्पेसएक्स (SpaceX) की बोका चिका (Boca Chica) स्थित कंपनी के परीक्षण स्थल से बुधवार को मार्स-बाउंड स्टारशिप एसएन10 स्पेसक्राफ्ट (SN10 Spacecraft) लॉन्च किया जाएगा. स्पेस एक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क (Elon Musk) ने इसकी पुष्टि की है. इससे पहले, मौसम की प्रतिकूल स्थिति के कारण प्रक्षेपण में देरी हुई थी. एसएन10 उच्च ऊंचाई पर उड़ान भरने के बाद लैंडिंग हासिल करने वाला पहला स्टारशिप प्रोटोटाइप बन जाएगा. स्पेसएक्स ने इस मिशन के लिए लॉन्च विंडो स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे से गुरुवार सुबह 6 बजे तक तय किया है. नासा स्पेसफ्लाइट (NASA Spaceflight) के यूट्यूब चैनल पर स्टारशिप एसएन10 लॉन्च को लाइव देखा जा सकता है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2021 11:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

