देश

Gaganyaan Mission Test Flight: मिशन गगनयान का पहला 'ट्रायल' आज नहीं हो सका, जानें TV-D1 रॉकेट को लॉन्च से क्यों रोका गया- VIDEO

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को चंद्रयान-3 मिशन और आदित्य-एल1 की मिली सफलता के बाद इसरो आज आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से अंतर‍िक्ष की पहली उड़ान भरने जा रहा है. लेकिन लॉन्च नहीं हो सका. इसकी जानकारी इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने दी

Gaganyaan Mission Test Flight: मिशन गगनयान का पहला 'ट्रायल' आज नहीं हो सका, जानें TV-D1 रॉकेट को लॉन्च से क्यों रोका गया- VIDEO

Gaganyaan Mission TV-D1 Test Flight: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को चंद्रयान-3 मिशन और आदित्य-एल1 की मिली सफलता के बाद इसरो आज आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से अंतर‍िक्ष की पहली उड़ान भरने जा रहा है. लेकिन लॉन्च नहीं हो सका. इसकी जानकारी इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने दी. इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि लिफ्ट-ऑफ का प्रयास आज नहीं हो सका...इंजन इग्निशन नाममात्र पाठ्यक्रम में नहीं हुआ है, हमें यह पता लगाने की जरूरत है कि क्या गलत हुआ. वाहन सुरक्षित है, हमें यह देखने की जरूरत है कि क्या हुआ... हम जल्द ही वापस आएंगे... जो कंप्यूटर काम कर रहा है उसने लॉन्च रोक दिया है... हम इसे ठीक करेंगे और जल्द ही लॉन्च शेड्यूल करेंगे.''

इसके पहले सुबह मिशन गगनयान का ट्रायल होने वाला था. लेकिन रोक दिया गया. इसरो की तरफ से बताया गया कि अब साधे आठ बजे मिशन गगनयान का ट्रायल होगा. लेकिन साढ़े आठ बजे भी नही हो पाने पर इसका ट्रायल आज रोक दिया गया.

Tweet:

VIdeo:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2023 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).