VIDEO: स्पेस स्टेशन पर अंतरिक्ष यात्री ने नट और बोल्ट का दिखाया अनोखा प्रयोग, लोगों ने कहा- यह कैसे संभव है?
नासा के अंतरिक्ष यात्री मैथ्यू डोमिनिक ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से एक दिलचस्प वीडियो 'एक्स' पर शेयर किया है. इसमें वह नट और बोल्ट की मदद से कुछ तरकीब दिखाते नजर आ रहे हैं.
Space Station Fidget Spinner: नासा के अंतरिक्ष यात्री मैथ्यू डोमिनिक ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से एक दिलचस्प वीडियो 'एक्स' पर शेयर किया है. इसमें वह नट और बोल्ट की मदद से कुछ तरकीब दिखाते नजर आ रहे हैं. क्लिप की शुरुआत में वह कहते हैं कि उन्हें हमेशा यह जादुई लगता है कि ISS के अंदर चीजें कैसे तैरती हैं. हम नट और बोल्ट के इस प्रयोग को 'फिजेट स्पिनर' के रूप में उपयोग करते हैं. इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस करीब 1,500 लाइक्स मिल चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं. बता दें, नासा के अंतरिक्ष यात्री मैथ्यू डोमिनिक नियमित रूप से सोशल मीडिया पर ISS पर अपने जीवन के बारे में पोस्ट करते रहते हैं. आंतरिक्ष यात्री कैसे काम करते हैं, इसकी जानकरी और अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी की अविश्वसनीय तस्वीरों को लोगों तक पहुंचाते रहते हैं.
स्पेस स्टेशन पर अंतरिक्ष यात्री ने नट और बोल्ट का दिखाया अनोखा प्रयोग
Space Station fidget spinner? pic.twitter.com/2QcMY0IQu2
— Matthew Dominick (@dominickmatthew) July 15, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2024 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

