टेक

NASA Satellite Crash On Earth: इस हफ्ते धरती पर गिरेगा नासा 38 साल पुराना सैटेलाइट, जानें इससे कितना खतरा

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, पृथ्वी के वायुमंडल में दोबारा प्रवेश करने से पहले 5,400 पौंड (2,450 किलोग्राम) वजन वाले इस उपग्रह का अधिकांश हिस्सा जल जाएगा.

NASA Satellite Crash On Earth: इस हफ्ते धरती पर गिरेगा नासा 38 साल पुराना सैटेलाइट, जानें इससे कितना खतरा

Dead NASA Satellite To Crash To Earth This Weekend: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) का 38 साल पुराना सेवानिवृत्त उपग्रह इस सप्ताह के अंत तक धरती पर गिर सकता है. हालांकि, नासा ने शुक्रवार को कहा कि उपग्रह का मलबा किसी पर भी गिरने की आशंका बहुत कम है. अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, पृथ्वी के वायुमंडल में दोबारा प्रवेश करने से पहले 5,400 पौंड (2,450 किलोग्राम) वजन वाले इस उपग्रह का अधिकांश हिस्सा जल जाएगा, लेकिन कुछ टुकड़ों के बचकर धरती पर भी गिरने की संभावना है. नासा का कहना है कि किसी के मलबे की चपेट में आने और घायल होने की आशंका लगभग 9,400 में से एक है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2023 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).