टेक

ChatGPT Important Update: AI चैट जीपीटी का ये अपडेट है बड़े काम का, यूजर्स की जिंदगी होगी और आसान

OpenAI ने घोषणा की है कि उसकी प्रीमियम जेनरेटिव एआई बेस्ड चैटजीपीटी, अब उपयोगकर्ताओं को अपनी चैट को आर्काइव करने की सुविधा दे रही है. यूजर्स अब अपने चैट को आर्काइव कर सकते हैं.

ChatGPT Important Update: AI चैट जीपीटी का ये अपडेट है बड़े काम का, यूजर्स की जिंदगी होगी और आसान
(Photo Credit : Twitter)

OpenAI ने घोषणा की है कि उसकी प्रीमियम जेनरेटिव एआई बेस्ड चैटजीपीटी, अब उपयोगकर्ताओं को अपनी चैट को आर्काइव करने की सुविधा दे रही है. यूजर्स अब अपने चैट को आर्काइव कर सकते हैं. नई सुविधा वर्तमान में केवल चैटजीपीटी के वेब और आईओएस संस्करणों पर उपलब्ध है. ऐप के एंड्रॉइड वर्जन के लिए जल्द ही यह सुविधा आएगी. ओपनएआई ने X पर एक पोस्ट में नए फीचर के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, “अब आप चैटजीपीटी में अपनी चैट को आर्काइव कर सकते हैं! आप सेटिंग्स में अपनी आर्काइव चैट देख सकते हैं. वर्तमान में वेब और आईओएस पर उपलब्ध है एंड्रॉइड के लिए जल्दी सुविधा आएगी."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2023 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).