टेक

OpenAI स्टाफ की धमकी- 'आज रात तक पूरा बोर्ड दे इस्तीफा, सैम ऑल्टमैन को वापस मिले CEO पद'

OpenAI स्टाफ के समूह ने धमकी दी है कि अगर आज रात तक पूरे बोर्ड ने इस्तीफा नहीं दिया और सैम ऑल्टमैन को सीईओ के रूप में बहाल नहीं किया तो वे पद छोड़ देंगे.

OpenAI स्टाफ की धमकी- 'आज रात तक पूरा बोर्ड दे इस्तीफा, सैम ऑल्टमैन को वापस मिले CEO पद'

चैटजीपीटी (ChatGPT) बनाने वाली कंपनी ओपनएआई (OpenAI) ने शुक्रवार को कहा कि उसने सीईओ सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) को बर्खास्त कर दिया है. कंपनी को लगता है कि अब वह माइक्रोसॉफ्ट समर्थित फर्म (Microsoft Backed Firm) का नेतृत्व करने में सक्षम नहीं रह गए हैं. सैम ऑल्टमैन को हटाए जाने के बाद मीरा मूर्ति को कंपनी का जिम्मा सौंपा गया है. वह अब बतौर अंतरिम सीईओ के तौर पर कंपनी संभालेंगी.

कंपनी चेयरमैन और सह-संस्थापक ग्रेग ब्रोकमैन को भी बोर्ड ने बाहर का रास्ता दिखा दिया. वहीं ओपनएआई (OpenAI) स्टाफ के समूह ने धमकी दी है कि अगर आज रात तक पूरे बोर्ड ने इस्तीफा नहीं दिया और सैम ऑल्टमैन को सीईओ के रूप में बहाल नहीं किया तो वे पद छोड़ देंगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2023 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).