टेक

Jio Down: देशभर में कई घंटे बंद रही जियो फाइबर की सर्विस, सर्वर प्रॉब्लम के चलते यूजर्स को हुई परेशानी

जियो फाइबर का सर्वर पूरे भारत में कुछ समय के लिए डाउन रहा. बुधवार सुबह यूजर्स इंटरनेट सेवाओं का उपयोग करने में दिक्कतों का सामना कर रहे थे. सुबह लगभग 11:30 बजे जियो ब्रॉडबैंड सेवाओं को फिर से शुरू किया गया.

Jio Down: देशभर में कई घंटे बंद रही जियो फाइबर की सर्विस, सर्वर प्रॉब्लम के चलते यूजर्स को हुई परेशानी
Jio (Photo: Facebook)

जियो फाइबर (Jio Fiber) का सर्वर पूरे भारत में कुछ समय के लिए डाउन रहा. बुधवार सुबह यूजर्स इंटरनेट सेवाओं का उपयोग करने में दिक्कतों का सामना कर रहे थे. सुबह लगभग 11:30 बजे जियो ब्रॉडबैंड सेवाओं को फिर से शुरू किया गया. कंपनी ने सर्वर प्रॉब्लम को ठीक कर दिया है. इस समस्या के चलते पूरे देश में जियो की सर्विस प्रभावित हो रही थी.

डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, जियो आउटेज के मामले देश में सुबह करीब 10 बजे शुरू हुए. सुबह 11:05 बजे तक, 300 से अधिक उपयोगकर्ताओं ने Jio की कनेक्टिविटी में दिक्कत की शिकायत की. लगभग 59 प्रतिशत उपयोगकर्ताओं ने मोबाइल इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ समस्याओं की शिकायत की.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2022 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).