WhatsApp Chat Without Internet: वॉट्सऐप पर अब 'बिना इंटरनेट' भी कर पाएंगे चैटिंग, ये है इस्तेमाल करने का तरीका
वॉट्सऐप यूजर्स बिना इंटरनेट के भी इस प्लेटफॉर्म पर कनेक्ट रह सकेंगे. इस फीचर की मदद से WhatsApp यूजर्स दुनियाभर में वॉलंटियर्स और ऑर्गेनाइजेशन्स के प्रॉक्सी सर्वर सेटअप के जरिए कनेक्ट रह सकेंगे.
WhatsApp ने दुनियाभर के यूजर्स के लिए Proxy Support लॉन्च किया है. इसकी जानकारी वॉट्सऐप ने गुरुवार को दी है. प्रॉक्सी सपोर्ट की मदद से वॉट्सऐप यूजर्स बिना इंटरनेट के भी इस प्लेटफॉर्म पर कनेक्ट रह सकेंगे. इस फीचर की मदद से WhatsApp यूजर्स दुनियाभर में वॉलंटियर्स और ऑर्गेनाइजेशन्स के प्रॉक्सी सर्वर सेटअप के जरिए कनेक्ट रह सकेंगे.
प्रॉक्सी नेटवर्क से कनेक्ट रहने पर भी यूजर्स को प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है. उन्हें पहले की तरह ही प्राइवेसी और सिक्योरिटी मिलती रहेगी. उनके मैसेज एंड-डू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे. यूजर्स के मैसेज को बीच में कोई नहीं देख पाएगा. ना ही प्रॉक्सी नेटवर्क पर, ना Meta और ना ही WhatsApp खुद.
WhatsApp का न्यू ईयर गिफ्ट, अब 'बिना इंटरनेट' भी कर पाएंगे चैटिंग, ये है यूज करने का तरीका#Whatsapp #Chatting #Technews #ATDigital pic.twitter.com/wgeeAW3zW5
— AajTak (@aajtak) January 6, 2023
If WhatsApp is blocked in your country, you can use a proxy to stay connected and chat with friends and family 📲
When connecting to WhatsApp via proxy, personal messages will remain protected by end-to-end encryption 🔒
Learn to access a proxy here: https://t.co/WleKzNOdKX
— WhatsApp (@WhatsApp) January 5, 2023
एक प्रॉक्सी नेटवर्क से कनेक्ट रहने के लिए आपको WhatsApp Setting में जाना होगा. यहां आपको Storage and Data का ऑप्शन मिलेगा. आपको Proxy के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
WhatsApp exists to connect the world privately and we hope this solution helps users all over the world when internet shutdowns stand in the way of their ability to communicate securely with loved ones 🌍💚 Read more: https://t.co/tWv4wNzbtt
— WhatsApp (@WhatsApp) January 5, 2023
आप बाद में इस नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकेंगे. अगर कनेक्शन सफल रहता है, तो आपको चेकमार्क नजर आएगा.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2023 06:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

