UPI Payments Highest Ever: मई में डिजिटल पेमेंट ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, भारत में यूपीआई से 14.30 लाख करोड़ का हुआ लेन-देन
पीडब्ल्यूसी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2026-27 तक प्रतिदिन एक अरब यूपीआई लेन-देन होंगे और कुल डिजिटल भुगतान में इसका हिस्सा बढ़कर 90 फीसदी हो जाएगा.
यूपीआई (UPI) से लेनदेन काफी तेजी से बढ़ रहा है. इसने डिजिटल ट्रांजेक्शन (Digital Transaction) के मामले में भारत को ग्लोबल लीडर बना दिया है. अभी हर रोज इसके जरिए करोड़ों लेन-देन किए जा रहे हैं. भारतीयों ने मई 2023 में 14.30 लाख करोड़ (~$175 बिलियन) रुपये का 9.41 बिलियन यूपीआई लेनदेन किया. यह अब तक का सर्वाधिक लेनदेन है.
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के अनुसार, भारतीयों ने मई, 2023 में 14.30 लाख करोड़ मूल्य के 9.41 बिलियन UPI लेनदेन किए. यह एक महीने में रिकॉर्ड किए गए अब तक के सबसे अधिक UPI लेनदेन हैं. पिछला रिकॉर्ड अप्रैल 2023 में बनाया गया था, जब 8.90 अरब यूपीआई लेनदेन हुए थे.
पीडब्ल्यूसी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2026-27 तक प्रतिदिन एक अरब यूपीआई लेन-देन होंगे और कुल डिजिटल भुगतान में इसका हिस्सा बढ़कर 90 फीसदी हो जाएगा.
🚨 Indians did 9.41 billion UPI transactions worth 14.30 lakh crore (~$175 billion) in May, 2023. Highest ever !
— Indian Tech & Infra (@IndianTechGuide) June 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2023 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

