Chandrayaan 3 Google Doodle: गूगल ने चंद्रयान की सफलता पर बनाया स्पेशल डूडल, खास अंदाज में मनाया जश्न
फेमस सर्च इंजन Google ने भी चंद्रयान की सफलता का सेलिब्रेशन किया है. गूगल ने अपना डूडल चेंज कर इस खास पल का जश्न मनाया.
Chandrayaan 3 Google Doodle: चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है. ऐसे में सर्च इंजन गूगल ने भी एक खास डूडल के जरिए जश्न मनाया है. गूगल के डूडल में दिखाया है कि किस तरह से चंद्रयान 3 चांद के दक्षिण ध्रुव के हिस्से में सफलतापूर्वक लैंड कर गया है. इसके बाद रोवर बाहर निकलता है. इससे चांद भी बहुत खुश है. साथ ही डूडल के आखिरी में पृथ्वी को भी दिखाया गया है.
इससे पहले गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने ट्वीट कर चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए बधाई दी थी. आपको बता दें कि चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी. ऐसा करने वाला भारत पहला देश बन गया है.
Today’s #GoogleDoodle celebrates the first landing on the moon’s south pole! Congratulations to the Chandrayaan-3 for making history! 🌚
Learn more about the mission –> https://t.co/sxVS43rhcI pic.twitter.com/BUQSu2TWpI
— Google Doodles (@GoogleDoodles) August 24, 2023
ISRO ने 14 जुलाई को 3,897.89 किलोग्राम के चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को सतीश धवन अंतिरक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया था. 42 दिन की यात्रा के बाद चंद्रयान-3 का लैंडर सफलतापूर्वक चांद पर लैंड हो गया.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2023 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

