टेक

ChatGPT Data Leak: चैटजीपीटी के अकाउंट हैक, हैकर्स के पास पहुंचा 1 लाख से ज्यादा लोगों का डेटा, रिपोर्ट लिस्ट में टॉप पर है भारत

ChatGPT के इस डीटा लीक में भारत के यूजर्स की भी निजी जानकारी शामिल है. इसमें करीब 12,632 भारतीय ChatGPT यूजर्स का डाटा शामिल है.

ChatGPT Data Leak: चैटजीपीटी के अकाउंट हैक, हैकर्स के पास पहुंचा 1 लाख से ज्यादा लोगों का डेटा, रिपोर्ट लिस्ट में टॉप पर है भारत

ChatGPT Data Leak News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल ChatGPT को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है.  एक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि ChatGPT के करीब 1,00,000 अकाउंट की निजी जानकारी लीक हो गई है और हैकर्स फोरम डार्क वेब पर डाटा की बिक्री हो रही है. यह डाटा लीक जून 2022 से मई 2023 के बीच हुआ है.

Group-IB की रिपोर्ट के मुताबिक लीक हुए डाटा का इस्तेमाल साइबर क्राइम में हो सकता है. ChatGPT के इस डीटा लीक में भारत के यूजर्स की भी निजी जानकारी शामिल है. इसमें करीब 12,632 भारतीय ChatGPT यूजर्स का डाटा शामिल है.

इस डाटा लीक में पासवर्ड, ब्राउजर कूकीज, क्रेडिट कार्ड की डिटेल जैसे डाटा शामिल हैं. यह पहली बार नहीं है जब चैटजीपीटी का डाटा लीक हुआ है. इससे पहले भी पिछले महीने एक बड़ा डाटा लीक हुआ था, जिसके बाद सैमसंग ने चैटजीपीटी को बैन किया था. सैमसंग के बाद एपल ने भी चैटजीपीटी को बैन किया है. वहीं गूगल ने भी अपने कर्मचारियों से कहा है कि चैटजीपीटी और बार्ड जैसे एआई चैटटूल से दूर रहें और अपनी निजी जानकारी इनके साथ साझा ना करें.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2023 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).