Ashneer Grover on Online Gaming: ऑनलाइन गेमिंग की हत्या! 28 फीसदी GST लगाने पर अश्नीर ग्रोवर ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, देखें ट्वीट
भारतपे के सह-संस्थापक अश्नीर ग्रोवर ने मंगलवार को ऑनलाइन गेमिंग उद्योग पर 28% जीएसटी लगाने के लिए सरकार की आलोचना की. ग्रोवर ने सरकार के इस फैसले को गलत बताया और कहा कि भारत में फैंटसी गेमिंगी की हत्या हो चुकी है.
भारतपे के सह-संस्थापक अश्नीर ग्रोवर ने मंगलवार को ऑनलाइन गेमिंग उद्योग पर 28% जीएसटी लगाने के लिए सरकार की आलोचना की. ग्रोवर ने सरकार के इस फैसले को गलत बताया और कहा कि भारत में फैंटसी गेमिंगी की हत्या हो चुकी है. दरअसल, जीएसटी काउंसिल की बैठक में बीते मंगलवार को ऑनलाइन गेमिंग पर एक बड़ा फैसला लिया गया इस फैसले में सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग जैसे कसीनो और घुड़दौड़ पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने का ऐलान किया. यह भी पढ़ें: ChatGPT Down? OpenAI चैटबॉट पर ग्लोबल आउटेज के वजह से चैटजीपीटी डाउन, यूज़र्स ने ट्विटर पर जताया निराशा, देखें Tweets
सरकार के इस फैसले पर अश्नीर ग्रोवर ने नाराजगी जाहिर की और ट्वीट कर लिखा की, "RIP- भारत में रियल मनी गेमिंग इंडस्ट्री के लिए. अगर सरकार सोच रही है कि लोग 72 रुपये पॉट एंट्री (28 फीसदी ग्रॉस जीएसटी) पर खेलने के लिए 100 रुपये लगाएंगे और अगर 54 रुपये जीतते हैं तो (प्लेटफॉर्म फीस के बाद) तो इसके बाद उन्हें 30 फीसदी टीडीएस भी अदा करना होगा ये कहां की समझदारी है. इसके लिए उन्हें पहले मानसून में अपने लिविंग रूम में फ्री स्विमिंग पूल मिलेगा- तो ऐसा नहीं होने जा रहा है."
देखें ट्वीट:
RIP - Real money gaming industry in India. If the govt is thinking people will put in ₹100 to play on ₹72 pot entry (28% Gross GST); and if they win ₹54 (after platform fees)- they will pay 30% TDS on that - for which they will get free swimming pool in their living room come…
— Ashneer Grover (@Ashneer_Grover) July 11, 2023
इसके आगे उन्होंने लिखा कि "फैंटेसी गेमिंग इंडस्ट्री का हिस्सा बनना मजेदार था, जिसकी अब हत्या हो चुकी है. भारत 10 बिलियन डॉलर की ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री हो सकती थी, जिसे इस मानसून सत्र में पानी में बहा दिया गया. अब समय आ गया है कि स्टार्टअप्स फाउंडर को राजनीति में प्रवेश करना चाहिए और अपना प्रतिनिधित्व करना चाहिए, वर्ना ये उद्योग के बाद उद्योग तक जारी रहेगा."
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2023 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

